ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

विदेश दौरे पर जाएंगे चिराग पासवान, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी होंगे साथ

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भारतीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आगामी 16 से 21 जनवरी तक केन्या और तंजानिया के दौरे पर रहेंगे। भारतीय प्र

विदेश दौरे पर जाएंगे चिराग पासवान, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी होंगे साथ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भारतीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आगामी 16 से 21 जनवरी तक केन्या और तंजानिया के दौरे पर रहेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा केन्या गणराज्य और संयुक्त गणराज्य तंजानिया की राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के निमंत्रण पर आयोजित है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला करेंगे।


भारतीय प्रतिनिधिमंडल में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के अलावे उत्तर-पूर्व मुंबई के सांसद सह स्थायी वित्त समिति सदस्य मनोज कोटक, सांसद एस फान्गनॉने कोन्याक शामिल होंगी। केन्या में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी केन्या गणराज्य की नेशनल असेंबली अध्यक्ष मोसेस फ्रांसिस मासिका बेटांगुला करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. विलियम सोमोई रूटो, उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ और सीनेट के अध्यक्ष एमासन जेफाह किंगी से होने की संभावना है।


संयुक्त गणराज्य तंजानिया की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी वहां के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष डॉ तुलिया एक्सन करेंगी। प्रतिनिधिमंडल संयुक्त गणराज्य जानिया की उपराष्ट्रपति फिलिप म्पैंगो से भी मुलाकात करेगा। इस दौरे के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल वहां के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर भी जाएंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें