ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: ‘मां को गाली देने वालों को जेल भेजना चाहिए’ तेज प्रताप यादव ने आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मां का अपमान करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही महुआ विधायक पर कार्रवाई की मांग की और आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के वायरल वीडियो पर बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति "मां" जैसे पवित्र शब्द का अपमान करता है, उसे तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।


तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहराते हैं कि ‘मां, मां होती है।’ मां वह होती है जो अपनी संतान को 9 महीने गर्भ में रखती है। मां को गाली देना, उसका अपमान करना बेहद शर्मनाक है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। हम केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं और इसका समर्थन भी करते हैं।


तेज प्रताप ने आगे कहा कि पहले राहुल गांधी की सभा में, फिर तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री की मां को लेकर अपमानजनक बातें कही गईं। महुआ के विधायक ने जो कुछ भी कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार उसे जेल भेजे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन करेगा।


बता दें कि आरजेडी पहले ही इस मामले पर सफाई दे चुकी है। आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान दिया कि जिस वीडियो को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एडिटेड है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद गाली-गलौज की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, यह पार्टी के संस्कारों में नहीं है। जिसने भी यह किया है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें