ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

Bihar Politics: सीएम नीतीश के गढ़ में तेजस्वी यादव की सेंधमारी, चुनाव से पहले RJD में शामिल होंगे नालंदा के कई JDU नेता

Bihar Politics: नवादा के आईटीआई मैदान में तेजस्वी यादव की बड़ी जनसभा आज आयोजित होगी। जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और पूर्व एमएलसी सलमान रागीब अपने हजारों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होंगे।

Bihar Politics
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं। ऐसे में बिहार चुनाव से पहले दल बदल का खेल शुरू हो गया है। विभिन्न दलों के नेता अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए पाला बदलने लगे हैं। नवादा में आज जेडीयू के कई नेता आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 


दरअसल, बुधवार को नवादा जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस अवसर पर मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के कई वरिष्ठ जेडीयू नेता और कार्यकर्ता राजद में शामिल होने जा रहे हैं।


इस जनसभा में जदयू के दो पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, और पूर्व एमएलसी सलमान रागीब अपने हजारों समर्थकों और युवाओं के साथ राजद का दामन थामेंगे। ये सभी नेता अब तक जदयू को मजबूती देने का काम कर रहे थे। कौशल यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं और नवादा जिले में उनका बड़ा जनाधार है। उनके राजद में शामिल होने को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।


तेजस्वी यादव के दोपहर करीब 1 बजे सभा स्थल पर पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। आयोजन स्थल पर करीब 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना है और बड़े-बड़े वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं ताकि बारिश की स्थिति में भी कार्यक्रम बाधित न हो।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें