ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Bihar Politics: ‘बिहार में आज अगर लालू का राज होता तो गुंडे उठा ले जाते’, तेजस्वी के डांस पर मांझी का तीखा तंज

Bihar Politics: पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव का डांस वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। जीतन राम मांझी ने इसे लेकर तंज कसा है, जबकि तेजस्वी ने इसे युवाओं से जुड़ने की सहज पहल बताया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का युवाओं के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इसे उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है।


इस वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासनी सरकार है”।


मांझी ने आगे लिखा, “जंगल राज वाले लालू परिवार की यदि सरकार होती तो तेजस्वी यादव सहित ये सारे युवा लालू जी के गुंडों के द्वारा उठा लिए जातें और मुख्यमंत्री निवास पर पर “कट्टे पर डिस्को” कर रहे होतें। इसीलिए तो मैं बार-बार कहता हूँ बिहार में NDA ज़रूरी है"।


इस बीच, खुद तेजस्वी यादव ने भी डांस वीडियो को लेकर सफाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि "गर्मी, बारिश और उमस के बीच 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा कल समाप्त हुई। रात में सिंगापुर से आए भांजे ने ड्राइव पर चलने का आग्रह किया। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा कलाकार गाना गा रहे थे और रील्स बना रहे थे। उन्होंने जब आग्रह किया, तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।हम युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ सहजता और सरलता से जुड़कर जाति-धर्म से ऊपर उठकर नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।"

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें