ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पहली बार शेयर की अपने पूरे परिवार की तस्वीरें, बेटे इराज को बताया 'अनमोल'

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार पत्नी राजश्री, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को जीवन की असली संपत्ति बताया।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी और हाल ही में जन्मे बेटे इराज लालू यादव भी नजर आ रहे हैं।


तेजस्वी यादव और राजश्री को इस साल मई 2025 में बेटे का जन्म हुआ था। इससे पहले, वर्ष 2023 में तेजस्वी पहली बार पिता बने थे, जब उन्हें एक बेटी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा, जो उस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था।


नई साझा की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के हाथों में बेटा इराज नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में तेजस्वी यादव बेटे को गोद में लिए हैं और राजश्री उनके पास खड़ी हैं।


तीसरी तस्वीर में वे दोनों बच्चों के साथ एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने एक भावुक संदेश भी लिखा कि समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।


बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी साल 2021 में हुई थी। उनके बेटे का जन्म कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुआ था। बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए तेजस्वी ने पहले "जय हनुमान" भी लिखा था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें