ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कृषि बिल का विरोध करना RJD को पड़ेगा महंगा, विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे किसान

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कृषि बिल का विरोध करने पर आरजेडी पर हमला बोला है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी ने जिस तरह से संसद में कृषि बिल का विरोध कि

कृषि बिल का विरोध करना RJD को पड़ेगा महंगा, विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे किसान
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कृषि बिल का विरोध करने पर आरजेडी पर हमला बोला है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी ने जिस तरह से संसद में कृषि बिल का विरोध किया है उसका जवाब इस बार किसान विधानसभा के चुनाव में देंगे. 

बिहारियों के सम्मान पर ठेस

सुशील मोदी ने कहा कि कल राज्यसभा में जो अमर्यादित व्यवहार हरिवंश जी के साथ हुआ, उसने पूरे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचायी है. विपक्ष ने कल लोकतंत्र के मंदिर में जो किया है, वह अत्यंत निंदनीय है.  हरिवंश जी पर जिस तरह से हमला किया गया है. उससे हमलोगों को काफी दुख पहुंचा. हमलोगों ने देखा कि जिस तरह से सदस्यों ने व्यवहार किया वह ठीक नहीं था. सिर्फ हरिवंश जी पर हमला नहीं हुआ है यह हमला हर बिहारी पर किया गया है. 

आरजेडी-कांग्रेस का दोहरा चरित्र

सुशील मोदी ने कहा कि इसी तरह से रघुवंश प्रसाद को अपमानित किया गया. उन्होंने अंतिम समय में लेटर लिखकर सबको बताया था. यही नहीं रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सीनियर नेता का शव भी आरजेडी ऑफिस नहीं जाने दिया. इसको लेकर एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ था. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी कांग्रेस के दोहरे चरित्र है. बिहार विधानसभा में दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच की मांग, लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है. यूपीए की सहयोगी आरजेडी रही है. यही कांग्रेस महाराष्ट्र में सीबीआई जांच का विरोध कर रही है. एक जगह पर मांग तक रहे हैं तो दूसरे जगह पर विरोध कर रहे हैं. यही दोनों का चरित्र है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें