1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 08, 2026, 4:55:53 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गाँव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय प्रमोद कापर के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए ढांढस बंधाया।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि दिवंगत प्रमोद के हत्यारों की गिरफ्तारी तक न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हाल के दिनों में इस इलाके में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इसका एकमात्र कारण पुलिस प्रशासन की शिथिलता है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस प्रशासन का डर समाप्त हो गया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि अधिकांश पुलिसकर्मी शराब बेचवाने में लगे रहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि इस पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दें। दोषी बचें नहीं और निर्दोष फंसें नहीं।
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई दोषी बचें नहीं, यही हमारी इच्छा है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग सड़क पर उतरेंगे। अभी हम लोग सिर्फ चेता रहे हैं।