Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। रोहित ने कहा कि बिहार की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के संरक्षण के लिए अपना किडनी दिया और वैसी सुयोग्य बेटी का अपमान औरंगज़ेब तेजस्वी यादव कर रहे हैं।
रोहित ने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार को साथ नहीं लेकर चल सकता है वह बिहार की माँ, बेटी और बहन का रक्षा क्या करेगा। रोहित ने कहा की बिहार की जनता दुखी है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता आपके पूज्य पिताजी और श्रद्धेय माताजी के भ्रष्ट शासन को नहीं भूली है। लालू गठबंधन 10 सीटों के नीचे सिमट जाएगा और तेजस्वी यादव राघोपुर से ख़ुद चुनाव हारेंगे।

