ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: लोकसभा में हार का बदला लेंगे आरके सिंह? JDU-BJP नेताओं पर भितरघात के आरोप; दे दी यह बड़ी चेतावनी

Bihar Politics: आरके सिंह ने लोकसभा चुनाव में हुई हार के लिए JDU-BJP के अंदरघाती नेताओं पर आरोप लगाए और चेतावनी दी कि अगर विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिला तो वे उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी हार के लिए जेडीयू और बीजेपी में मौजूद भितरघातियों को जिम्मेवार ठहराया है और चेतावनी दी है कि अगर विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिला तो वह उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।


पूर्व आईएएस अधिकारी और मौजूदा सांसद आरके सिंह ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को उन नेताओं के नाम बता दिए हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भीतरघात किया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया तो वे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ प्रचार करेंगे।


आरके सिंह ने सीधे तौर पर भाजपा के राघवेंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह, तथा जेडीयू के भगवान सिंह कुशवाहा और राधाचरण साह पर भीतरघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। भगवान सिंह कुशवाहा की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए आरके सिंह ने बताया कि वे पहले सीपीआई-एमएल के IPF, फिर समता पार्टी, और उसके बाद राजद में रहे। 2014 में उन्होंने आरके सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। बाद में वे जेडीयू में लौटे और अब विधान पार्षद हैं। इसी तरह राधाचरण साह पहले राजद के विधान पार्षद थे, बाद में जेडीयू से एमएलसी बने। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है और 2023 में ईडी द्वारा गिरफ्तार भी किए गए थे।


आरके सिंह ने कहा कि षड्यंत्र हुआ, यह सच है। हमने भाजपा अध्यक्ष और जेडीयू नेता को नाम बता दिए हैं। यदि ऐसे लोगों को टिकट मिलेगा, तो मैं उनके खिलाफ प्रचार करूंगा। भगवान सिंह कुशवाहा का नाम चल रहा है, उसने कई हत्याएं की थीं, पहले हमारे खिलाफ आरजेडी से चुनाव लड़ा, अब जेडीयू में आकर एमएलसी बन गया। अब सुन रहे हैं कि उसे टिकट दिया जा रहा है। यही हाल राधाचरण साह का है। ड्रग माफिया के तौर पर कुख्यात, ईडी द्वारा पकड़े गए, उन्हें भी टिकट देने की बात चल रही है।


भाजपा नेताओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राघवेंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह ने भी भीतरघात किया। हमने जेपी नड्डा को बता दिया है कि अगर इन्हें टिकट दिया गया तो हम इनके खिलाफ प्रचार करेंगे। हम उम्मीद करते थे कि पार्टी जांच कराएगी और कार्रवाई करेगी। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर आरके सिंह ने साफ किया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें