ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में भर्ती

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त दिल्ली से सामने आ रही है। लालू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कर

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी में भर्ती
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त दिल्ली से सामने आ रही है। लालू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है। लालू यादव के इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें बुखार था जिसकी वजह से बार-बार चक्कर आ रहे थे। लालू यादव के पहुंचते ही उनकी जांच डॉक्टर कर रहे हैं।


दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में पहुंचने के बाद लालू यादव का ब्लड सैंपल लिया गया है। डॉक्टरों ने उनके कई और जांच कराने का भी फैसला किया है। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और ज्यादा घबराने वाली कोई बात नहीं लग रही। लालू यादव का इलाज लगातार दिल्ली के डॉक्टर ही कर रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। लालू यादव की पेशी 2 दिन पहले बिहार में सीबीआई कोर्ट के अंदर हुई थी। लालू यादव को एक बार फिर 30 नवंबर को कोर्ट में हाजिर होना है।


लालू यादव 3 दिनों तक पटना में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट गए थे। कल शाम लालू यादव जब दिल्ली वापस लौटे तो उन्होंने जाते-जाते नीतीश कुमार पर हमला भी बोला था। लालू यादव पटना में रहने के दौरान गुरुवार की सुबह जीप से सैर करने के लिए निकल गए थे। इस दौरान लालू अपनी पुरानी जीप ड्राइव करते भी नजर आए थे। लालू यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो इसी दौरान उन्हें ठंड का असर हो गया। उन्हें हल्का बुखार भी लगा जिसके बाद वह दिल्ली निकल गए थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी उनके साथ दिल्ली गए। आज उन्हें कई बार चक्कर की शिकायत हुई इसके बाद आरजेडी सुप्रीमो को एम्स की इमरजेंसी में ले जाना पड़ा। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। आपको बता दें कि लालू यादव को 30 नवंबर को पटना की सीबीआई कोर्ट में हाजिर होना है लेकिन अब इसपर संशय पैदा हो गया है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें