ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar Politics: ‘हुजूर, मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए’ RJD विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट से क्यों कर दी इतनी बड़ी मांग?

Bihar Politics: दानापुर से RJD विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में पेशी के दौरान इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने बेऊर जेल से भागलपुर शिफ्टिंग, रंगदारी केस और प्रशासन की सख्ती पर नाराजगी जताई।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: पटना के बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट से इच्छा मृत्यु की मांग कर दी है। भागलपुर की जेल में बंद रीतलाल यादव को बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान आरजेडी विधायक ने अदालत से इच्छा मृत्यु की मांग कर दी।


दरअसल, बुधवार को पेशी के दौरान आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने पटना सिविल कोर्ट में जज से कहा कि, "हुजूर, मुझे इच्छा मृत्यु दीजिए। मेरे ऊपर केस पर केस लादा जा रहा है, मैं अब ऊब चुका हूं। मेरा ट्रांसफर बेऊर जेल में किया जाए, क्योंकि यहां मेरा कोई पैरवी करने वाला नहीं है।


विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर से कोर्ट में पेशी के लिए पटना लाया गया था। वर्तमान में उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बीते 1 मई 2025 को उन्हें बेऊर जेल से शिफ्ट कर भागलपुर कैंप जेल भेजा गया था, जहां उन्हें T-सेल में रखा गया है। इसी सेल में पहले बाहुबली नेता अनंत सिंह को भी रखा गया था।


बेऊर जेल में विधायक रीतलाल यादव के कई करीबी लोग पहले से विभिन्न आपराधिक मामलों में बंद हैं। आरोप है कि जेल में रहते हुए वे लगातार अपने लोगों से संपर्क में थे। इसी आधार पर पटना पुलिस को आशंका हुई कि वह जेल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर जिला प्रशासन ने एक रिपोर्ट तैयार कर जेल विभाग को भेजी। रिपोर्ट में रीतलाल को बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट करने की सिफारिश की गई। जेल विभाग ने इसे प्रशासनिक कारण बताते हुए मंजूरी दे दी। 


बता दें कि विधायक रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उन पर बिल्डर कुमार गौरव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। इस मामले में खगौल थाने में FIR दर्ज की गई थी। पटना पुलिस ने 11 अप्रैल को उनके 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार पेन ड्राइव और जमीन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें