ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, जोधपुर में ली अंतिम सांस

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर एम्स में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से सांस की बीमारी से ग्रसित थे और वेंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किया जाएगा।

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ashwini Vaishnaw Father Passed Away: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। जोधपुर एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उन्होंने सुबह 11:52 बजे अंतिम सांस ली।


दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से पाली जिले के जीवंत कला गांव के निवासी थे। वे कई वर्षों से अपने परिवार के साथ जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वे अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं और जीवन भर सामाजिक कार्यों व जनसेवा में सक्रिय रहे। साथ ही, उन्होंने जोधपुर में वकील और कर सलाहकार के रूप में भी कार्य किया।


दाऊलाल वैष्णव के निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे एम्स पहुंचे, जहां वे अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास शोक में मौन बैठे रहे। बताया जाता है कि मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपने माता-पिता से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दाऊलाल वैष्णव का अंतिम संस्कार आज जोधपुर में ही किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें