ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Rahul Gandhi Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे के तुरंत बाद बिहार पहुंच रहे राहुल गांधी, नक्सल प्रभावित इलाके में बड़े आयोजन की तैयारी

Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आएंगे। वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और आदिवासियों से मिलेंगे।

Rahul Gandhi Bihar Visit
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही केंद्रीय नेताओं का ताबड़तोड़ बिहार दौरा हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी एक के एक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। 18 जुलाई को पीएम मोदी के मोतिहारी दौरे के बाद एक बार फिर से राहुल गांधी का दौरा होने जा रहा है। राहुल गांधी अगस्त महीने में बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं।


दरअसल, विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस बार उनका कार्यक्रम दक्षिण बिहार के नक्सल प्रभावित कैमूर जिले में प्रस्तावित है, जहां वे अधौरा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे और आदिवासी समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। कांग्रेस वहां जनसभा आयोजित करने की भी योजना बना रही है।


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी का यह दौरा अगस्त महीने में हो सकता है, हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस संभावित कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बुधवार को अधौरा का दौरा किया।


उन्होंने सभा स्थल और वन विभाग के गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया, जहां राहुल गांधी के रात्रि विश्राम की संभावना है। राजेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और राहुल गांधी के विचारों को साझा किया। दौरे की फाइनल घोषणा दिल्ली में रिपोर्ट सौंपने के बाद होगी।


बता दें कि चुनावी साल में राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। 9 जुलाई को उन्होंने पटना में वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में आयोजित महागठबंधन के चक्का जाम में हिस्सा लिया था। इससे पहले वे 6 जून को राजगीर और गया, तथा पहले दरभंगा और पटना का भी दौरा कर चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें