ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Purnea News: स्वाभिमान सभा में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता हुईं शामिल, PM मोदी की रैली के लिए लोगों को दिया निमंत्रण

Purnea News: पूर्णिया के कवैया कामथ में भाजपा की संगठन सशक्तिकरण यात्रा के तहत स्वाभिमान सभा का आयोजन हुआ। जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने सभा में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली के लिए लोगों को अक्षत-सुपारी देकर निमंत्रण दिया।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Purnea News: पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत स्थित कवैया कामथ में बुधवार को भाजपा की संगठन सशक्तिकरण यात्रा के तहत एक स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूतन गुप्ता का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए नूतन गुप्ता ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आ रहे हैं, और उन्होंने उपस्थित सैकड़ों लोगों को अक्षत व सुपारी देकर इस रैली में आमंत्रित किया।


सभा में मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा, नूतन गुप्ता ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी से देश की महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने एलान किया कि इस मुद्दे को लेकर 4 सितंबर को बिहार बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जिन्होंने मां का अपमान किया है, उसका बदला बिहार की जनता जरूर लेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें