ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव और आरजेडी विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए.. क्या है आरोप?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर भाजपा ने तेजस्वी और विधायक मुकेश रोशन के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराई है। गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के मंच से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तेजस्वी यादव और महुआ विधायक मुकेश कुमार रोशन के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाना में केस दर्ज कराया है।


यह FIR भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दर्ज कराई गई है। कृष्णा सिंह कल्लू ने आरोप लगाया कि ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताश्री को गालियां दी गईं। साथ ही सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भी अपमानजनक नारेबाजी की गई।


इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हम जब लालू जी के शासन को 'जंगलराज' कहते हैं तो वे नाराज़ हो जाते हैं, लेकिन उनके बेटे तेजस्वी यादव के मंच से हमारे प्रधानमंत्री को गालियां दी जाती हैं। आप लोग सुधरने वाले नहीं हैं, और बिहार की जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव और आरजेडी से कहा है कि वह इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। भाजपा नेताओं की मांग है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो और मंच से की गई इस तरह की टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें