ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Bihar Politics: पीएम मोदी को मां की गाली देना पड़ा भारी, राहुल-तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज, इस दिन होगी सुनवाई

Bihar Politics: दरभंगा में पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया गया है। कोर्ट ने इस परिवाद पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: दरभंगा में एक सभा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने के मामले में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। 


यह परिवाद अधिवक्ता और भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दायर किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर देखा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की सभा में अपशब्द बोले जा रहे थे। 


उन्होंने कहा कि आरोपितों ने इस मामले में खेद भी व्यक्त नहीं किया है। कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। उधर, इसको लेकर पटना समेत कई जिलों में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता डंडा-झंडा लेकर पहुंचे और अंदर घुसने के प्रयास में धक्का-मुक्की हुई। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें