ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना में भाजपा ने पीएम की मां को मां दुर्गा के रूप में दिखाता विवादित पोस्टर लगाया, जिसमें विपक्षी नेताओं को महिषासुर के रूप में दर्शाया गया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज बिहार के कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पटना में भाजपा द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने लगाया है। इस पोस्टर में पीएम मोदी की मां को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है, साथ ही इसमें लिखा है, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान… दुश्मनों का नाश करती मां।”


पोस्टर में मां दुर्गा का स्वरूप धारण किए पीएम मोदी की मां विपक्षी नेताओं का संहार करती दिखाई दे रही हैं। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, एम.के. स्टालिन और रेवत रेड्डी को महिषासुर के रूप में चित्रित किया गया है, जिनका देवी वध कर रही हैं। इस प्रकार यह संदेश दिया गया है कि राष्ट्र और संस्कृति का अपमान करने वालों का अंत निश्चित है।


इसके साथ ही पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनके साथ “जन्मदिन की हार्दिक बधाई” और “जुग-जुग जिआ सु ललनवा, देखवा के भाग्य जागल हो…” जैसे संदेश भी लिखे गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूरे बिहार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। इसके अलावा आज सभी जगहों पर प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें