ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: पूर्णिया दौरे से पहले पीएम मोदी इस दिन देंगे बड़ी सौगात, चुनावी साल में बिहार के लिए खोला खजाना

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को बिहार को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे और 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा में पीएम पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस-राजद को आड़े हाथों लिया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। केंद्र की एनडीए सरकार एक के बाद एक बिहार को सौगात दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला बिहार दौरा 15 सितंबर को प्रस्तावित है लेकिन पूर्णिया दौरे से पहले पीएम मोदी दो सितंबर को बिहार पर फिर से सौगातों की बरसात करने जा रहे है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पूर्णिया राज्य का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्री विमान सेवा शुरू हो सकेगी।


इससे पहले, प्रधानमंत्री 2 सितंबर को बिहार को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। वे कई रेल, सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी इस दिन ऑनलाइन संबोधन भी देंगे।


पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 30 अगस्त तक सभी कार्य पूरे करने की समयसीमा तय की गई है। सितंबर की शुरुआत में DGCA से हवाई सेवा संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 


उन्होंने कहा कि पीएम के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह लोकतंत्र को शर्मसार करता है। राजद और कांग्रेस समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद का यही राजनीतिक चरित्र रहा है, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र को राजतंत्र समझने की भूल करती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद को पूरी तरह खारिज कर देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें