ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

पवन वर्मा का नाम सुनते ही भड़क गये नीतीश कुमार, कहा- मीडिया में अनाप-शनाप बोलकर क्या साबित करना चाहते हैं वो?

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पर भड़क गये हैं. सीएम नीतीश कुमार से जब आज मीडिया ने पूछा कि क्या वो पवन वर्मा पर कार्रवाई करेंगे, तब इस

पवन वर्मा का नाम सुनते ही भड़क गये नीतीश कुमार, कहा- मीडिया में अनाप-शनाप बोलकर क्या साबित करना चाहते हैं वो?
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पर भड़क गये हैं. सीएम नीतीश कुमार से जब आज मीडिया ने पूछा कि क्या वो पवन वर्मा पर कार्रवाई करेंगे, तब इस बात का उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया लेकिन गुस्से में उन्होंने पवन वर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाई.



नीतीश कुमार से जब पवन वर्मा के लेटर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये कोई पत्र है? सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ट्वीट करके और मीडिया में इस तरह का बयान देकर पवन वर्मा साबित क्या करना चाहते हैं? CM ने कहा कि उनके लेटर का कोई वैल्यू नहीं है. आपको बता दें कि पवन वर्मा पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर CAA और  दिल्ली चुनाव  में NDA गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी थी. जिसपर कल सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया था.


सीएम नीतीश ने कहा था कि 'पवन वर्मा का हम सम्मान करते हैं, पर इस तरह का विरोध करना सही नहीं है. यह उनकी निजी राय हो सकती है, पर इस तरह से विरोध सही नहीं है. किसी भी चीज पर जदयू काफी सोच-समझ कर अपना स्टैंड क्लीयर करता है. इसके बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे पार्टी में अपनी बात रख सकते हैं.' इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह कहा कि वह फ्री हैं, उनकों जहां जाना है जा सकते हैं. जिसके बाद पवन वर्मा ने बयान दिया था कि 'वो पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जब तक मेरे खत का जवाब नहीं मिल जाता तब तक मैं कुछ तय नहीं कर सकता हूं.'



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें