1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 06, 2026, 12:48:09 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के लिए बीजेपी ने पावर स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद पवन सिंह शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की है। आगामी 8 जून को एनडीए के बाकी उम्मीदवारों के साथ पवन सिंह भी नामांकन दाखिल करेंगे।
पवन सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह को मेरा दिल से प्रणाम है और दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं यही कहूंगा कि पार्टी मेरी मां है और बीजेपी परिवार का मैं सच्चा सेवक हूं। उन्होंने कहा कि आजीवन बीजेपी का सेवक रहूंगा। मुझे सच्चे दिल से सिर्फ और सिर्फ सेवा करनी है। इससे पहले उन्होंने प्रदेश कार्यालय में मौजूद संजय सरावगी और अन्य नेताओं से मुलाकात की।
बता दें कि बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इसमें सबसे खास नाम पावर स्टार पवन सिंह का है। बीजेपी ने पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही तीन और उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
पवन सिंह के अलावा बिहार बीजेपी ने संजय मयूख को एमएलसी उम्मीदवार बनाया। इसके साथ ही अनिल कुमार पाठक और शीला पंडित को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और वही हुआ, आखिरकार बीजेपी ने उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बना दिया है। सभी एनडीए उम्मीदवार आगामी 8 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल करेंगे।