1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jun 07, 2026, 8:52:34 PM
SSP ने मांगा जवाब - फ़ोटो सोशल मीडिया
MUZAFFARPUR:सोशल मीडिया पर गायघाट थानाध्यक्ष का वर्दी में अपने परिवार के साथ बनाये गये वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी मुजफ्फरपुर ने एक्शन लिया है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने उक्त थानेदार को इस संबंध में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा है।
वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आया कि उक्त वीडियो गायघाट थानाध्यक्ष की पत्नी के द्वारा तैयार किया गया है। जिसे उन्होंने अपने प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया था।
इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी ने इस मामले में गायघाट थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। थानाध्यक्ष के स्पष्टीकरण के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिला बल के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी मुजफ्फरपुर ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करते समय विभागीय अनुशासन, गोपनीयता एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का पूर्णत अनुपालन सुनिश्चित करें।