ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

तेजस्वी की हुंकार : उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीतेगी आरजेडी, बिहार विधानसभा में हुई थी बेईमानी, इसबार...

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरजेडी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय में खगड़िया क्षेत्र से आने वाले म

तेजस्वी की हुंकार : उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीतेगी आरजेडी, बिहार विधानसभा में हुई थी बेईमानी, इसबार...
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरजेडी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय में खगड़िया क्षेत्र से आने वाले मनोहर कुमार यादव को आरजेडी की सदस्यता दिलाने के बाद तेजस्वी ने उपचुनाव को लेकर हुंकार भरी. तेजस्वी ने कहा की इन दोनों सीटों पर महागठबंधन का कब्जा होगा.  बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर बेईमानी कर महागठबंधन के उम्मीदवारों को हरवाया गया था लेकिन इसबार हमारी जीत पक्की है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मनोहर कुमार यादव काफी मेहनती हैं. चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन आज ये सही जगह पर आये हैं. हम सभी एक परिवार हैं. पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी को साथ रहना होगा. बिहार में दो जगहों पर उपचुनाव होने वाला है. तारापुर और कुशेश्वर स्थान पर उपचुनाव होने वाले हैं. इन दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होने वाली है. बिहार में सरकार और विपक्ष में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सभी पार्टी को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे और लालू प्रसाद यादव की विधारचार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. आरजेडी के आगे काफी चुनौतियां हैं. इस चुनौती में हम सभी को एक साथ मिलकर चुनौती का सामना करना है. देश की सत्ता संभाल रहे लोग किसान, गरीब, युवा और मजदूरों के विरोधी हैं. 


बीजेपी अब कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं चुनाव लड़ने वाली मशीन बन गई है. ये लोग आरएसएस की विचारधारा पर काम कर रहे हैं. भाई को भाई से लड़वाना इनका काम है. बिहार विधानसभा चुनाव में बेईमानी की गई. कुछ सीटों पर जानबूझकर महागठबंधन के उम्मीदवारों को हरवाया गया. खगड़िया जिले में कई सीटों पर बेईमानी की गई. चुनाव में आरजेडी पढाई, कमाई, सिंचाई, दवाई, महंगाई, रोजगार, सुनवाई और कार्रवाई के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच गई थी. राजद ने बिहार के 10 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का वादा किया था. 


उन्होंने आगे कहा कि बिहार में चोर दरवाजे से सत्ता में आई लंपट सरकार एक साल में किसी को नौकरी नहीं दे पाई. उल्टे बिहार में एक साल में लगभग 15 लाख लोग और बेरोजगार हो गए. क्योंकि उनकी नौकरी चली गई. आज देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है. आज कोई भी उनकी सूद लेने वाला नहीं है.


तेजस्वी ने कहा कि हर एक मुद्दे पर सरकार को घरेने का काम करेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई और बढ़ते अपराध पर सरकार को आरजेडी घेरेगी. तेजस्वी ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि देश में जातिगत जनगणना होना बेहद जरूरी है. यह जानना जरूरी है कि किस समाज के कितने लोग हैं. इससे उनके उत्थान के लिए विकास और योजनाओं की नीति बनाने में मदद मिलेगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें