ब्रेकिंग
पटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तार

कोरोना वायरस के साये में खत्म हुआ बजट सत्र, 31 मार्च तक चलना था विधानमंडल सत्र

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र खत्म हो गया है। कोरोना वायरस के कारण बजट सत्र का अवसान तय समय से पहले ही कर दिया गया । 24 फरवरी से शुरू हुआ बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 31

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र खत्म हो गया है। कोरोना वायरस के कारण बजट सत्र का अवसान तय समय से पहले ही कर दिया गया । 24 फरवरी से शुरू हुआ बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 31 मार्च तक चलना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे आज ही खत्म कर दिया गया। 


होली के अवकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की जिसमें बजट सत्र को समय से पूर्व खत्म करने पर सहमति बन गई। सत्र की समाप्ति के पहले विधानसभा में सरकार की तरफ से सभी विभागों का बजट गिलोटिन के माध्यम से स्वीकृत कराया गया और विधाई कार्य खत्म होने के बाद स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने कोरोना वायरस को लेकर सदन में चर्चा भी कराई।



सदन की कार्यवाही खत्म होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कोराना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होनें कोरोना पर सरकार के द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों के बारे में सदन को जानकारी दी। साथ ही उन्होनें सभी दलों को इस आपदा की घड़ी में एक साथ खड़े होने पर बधाई भी दी। उन्होनें कहा कि कोरोना से सब मिलकर लड़ना है।


बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें हुई। 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरूआत हुई थी। इसी दिन बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण पटल पर रखा गया। वहीं बिहार का बजट  वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने पेश किया। वहीं 25 फरवरी को CAA NRC को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव पारित हुआ और जातीय जनगणना पर भी प्रस्ताव सदन से पारित हुआ। सत्र के दौरान कुल 3826 प्रश्न प्राप्त हुए जिनमें 2934 प्रश्न स्वीकृत हुए। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें