ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : BJP ने बना ली रणनीति, विधानसभा खत्म होते ही विधायकों को मिलेगा टास्क

PATNA : बिहार विधानसभा के लिए मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सुरक्षित सीट पर होने वाले उप चुनाव पार्टी के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है. नैनो लेबल पर पार्टी प

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : BJP ने बना ली रणनीति, विधानसभा खत्म होते ही विधायकों को मिलेगा टास्क
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा के लिए मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सुरक्षित सीट पर होने वाले उप चुनाव पार्टी के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है. नैनो लेबल पर पार्टी पहली बार गुजरात के तर्ज पर बिहार के उपचुनाव में रणनीति बनाई है. विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद बीजेपी विधायकों को एक एक पंचायत में भेजने का आदेश पार्टी आलाकमान की ओर जारी हुआ है.


बोचहां सीट को जितने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रही है. बोचहां के हर पंचायत में वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर बीजेपी विधायक की नज़र होगी. 30 तारीख को बोचहां के पंचायत लेबल पर विधायक अपने अपने पंचायत में मीटिंग करेंगे.पार्टी आलाकमान का निर्देश है कि बोचहाँ विधानसभा सीट जीतना ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा वोट से जीतने का टास्क है.


विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद विधायकों को पंचायत बांट दिया गया है. पोलिंग बूथ तक विधायक की पकड़ होगी. हर पंचायत के मुखिया के साथ बैठक कर बेबी कुमारी को जिताने का टास्क मिला है. बीजेपी विधायकों का मानना है कि इस बार कफन बांधकर बीजेपी की टीम बोचहां में उतरेगी.


गौरतलब है कि यह सीट विकासशील इनसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन के कारण रिक्त है. कुल नामांकन करने वाले में पांच निर्दलीय और आठ दलों के अभ्यर्थी शामिल हैं. इसमें तीन महिला और 10 पुरुष अभ्यर्थी हैं. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है. वहीं, मतदान 12 अप्रैल होना है, जबकि मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें