ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के समर्थन में उतरे सांसद पप्पू यादव, चुनाव आयोग पर बोला जोरदार हमला

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की नोटिस पर पप्पू यादव ने उनका बचाव किया, आयोग और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन किया और अमित शाह की सीता मंदिर यात्रा को चुनावी नाटक बताया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: तेजस्वी प्रसाद यादव के दो-दो वोटर आईडी को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा तेज है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांग दिया है। हमेशा तेजस्वी यादव का विरोध करने वाले पप्पू यादव इस बार उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा तेजस्वी यादव को नोटिस भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।


पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग क्या है? क्या वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता बन गया है? भाजपा के प्रवक्ता जो कहते हैं, वही चुनाव आयोग कर देता है। पहले यह बताया जाए कि कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। यह बिल्कुल गलत है।


उन्होंने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है कि जो कुछ कहेगा, वही हो जाएगा? भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सिर्फ भ्रम पैदा करते रहते हैं, और यही सब होता रहता है। जो नोटिस तेजस्वी को भेजा गया है, वह पूरी तरह गलत है। कभी-कभी इंसान की जुबान फिसल भी सकती है।


राहुल गांधी की बिहार में शुरू होने वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर पप्पू यादव ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जगहों पर हम खुद राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे। हम गरीबों की आवाज को दबने नहीं देंगे और न ही उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित होने देंगे। राहुल जी गरीबों की आवाज बनकर बिहार की सड़कों पर निकल रहे हैं।


जब पप्पू यादव से पूछा गया कि 8 अगस्त को सीतामढ़ी में पुनर्नधाम स्थित सीता मैया मंदिर के शिलान्यास में अमित शाह शामिल होंगे, तो उन्होंने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई सीता मैया की यात्रा नहीं है, यह एक चुनावी यात्रा है। चुनाव आते ही इन्हें धर्म याद आ जाता है और जैसे ही चुनाव खत्म होता है, धर्म भी भूल जाते हैं। ये लोग ना तो सनातन धर्म के हैं, ना ही सीता मैया की संस्कृति को मानने वाले। ये सिर्फ वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें