ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़के पप्पू यादव, चुनाव से पहले राज्यपाल से कर दी यह बड़ी मांग

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक विफलता को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की। गोपाल खेमका व रमाकांत यादव हत्याकांड की CBI जांच की मांग और राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी शासन चला रही है। राज्य का पूरा सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। अब सिर्फ राष्ट्रपति शासन ही विकल्प है।


पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने गोपाल खेमका हत्याकांड और बालू व्यवसायी रमाकांत यादव हत्याकांड की CBI जांच की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस जाति देखकर कार्रवाई करती है और हर बड़े मामले को दबाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा हर जगह अपराधी बेखौफ हैं, पुलिस सिर्फ दिखावा कर रही है। इसलिए हम राज्यपाल से मिले हैं और स्पष्ट मांग की है कि बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।


वहीं ललन सिंह के मटन पार्टी आयोजन को लेकर पप्पू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राज्य में लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन क्या पार्टी करेगा? मटन पार्टी करें या कुछ और, क्या फर्क पड़ता है? जब आदमी ही नहीं बचेगा, तो पार्टी कौन खाएगा? वहीं प्रशांत किशोर और ललन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी अपनी राजनीति है और हमारी राजनीति बिहार की 14 करोड़ जनता की सुरक्षा को लेकर है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें