ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेले की तैयारियों का लिया जायजा, गयाजी को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार गया पहुंचे, विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की और पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने फल्गु नदी, रबड़ डैम, देवघाट और सीताकुंड का जायजा लिया। चाकंद और बेलागंज में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंचे और वहां गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने फल्गु नदी, रबड़ डैम, देवघाट, और सीताकुंड का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इन स्थलों पर अधिकारियों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। तैयारियों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पितृपक्ष मेला से जुड़े विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में गया के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री चाकंद जाएंगे, जहां वे जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। चाकंद के बाद मुख्यमंत्री बेलागंज पहुंचेंगे, जहां पड़ाव मैदान में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र जदयू विधायक मनोरमा देवी का निर्वाचन क्षेत्र है। जनसभा के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रिपोर्ट: नितम राज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें