ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: निशांत कुमार की सियासी एंट्री होगी या नहीं? बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश के खास ने कर दिया साफ

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों पर विराम लग गया है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ कहा कि निशांत अभी राजनीति में नहीं आएंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सियासी एंट्री को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा ने बताया है कि निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में उतरने की चर्चा ज़ोरों पर थी। यहां तक कि जदयू के कुछ नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था, और पटना में पोस्टरबाजी के ज़रिए उन्हें बिहार का भविष्य बताया गया हालांकि, अब जदयू की ओर से स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है।


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को एक इंरव्यू में कहा कि निशांत कुमार के राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार अब भी पूरी तरह सक्रिय हैं और अगला चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। निशांत के राजनीति में आने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।


संजय झा की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि निशांत कुमार फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। नीतीश कुमार स्वयं चुनावी मैदान में सक्रिय रहेंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें