ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे

Bihar Politics: पूर्णिया के बनमनखी में NDA के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीमांचल में घुसपैठ, रोहिंग्या मुसलमानों और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनने पर रोहिंग्या को बाहर निकालेंगे।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुका है। इसी कड़ी में पूर्णिया के बनमनखी में रविवार को विधानसभा स्तरीय NDA सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।


दरअसल, विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर NDA पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। पूर्णिया के बनमनखी में NDA की विधानसभा स्तरिय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी के फायर बिग्रेड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने लालू, तेजस्वी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। 


बनमनखी के सिकली गढ़ धरहरा में सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने भगवान नरसिंग का जयकारा लगाते हुए कहा कि जिस तरह भगवान ने राक्षसों का वध किया था, उसी तरह पूर्णियां में भी बांग्लादेश से बहुत राक्षस आ गया है, जिसे मारना बहुत जरूरी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब अगली सरकार हमारी बनेगी तो सीमांचल से सभी रोहिग्या मुसलमान को बाहर फेंक देंगे।


गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं हिंदू हूं और मां दुर्गा के बलि प्रथा को मानता हूं। इसलिए जब भी मांस खाता हूं तो झटका वाला खाता हूं, हलाला वाला नहीं। गिरराज सिंह ने लोगों से कहा कि जब भी कोई समान खरीदे तो हिंदुओ के दुकान से ही खरीदें। उन्होंने राहुल-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सीमांचल में घूम घूमकर घुसपैठियों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं, जिसे बिहार की जनता कामयाब नहीं होने देगी।


गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह मोजा पहनकर भी पानी में उतर जाते हैं, अगर उनके सामने बछिया और बाछा को रख दिया जाय तो पहचान नहीं पाएंगे। वहीं गिरिराज सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय के बीच सरकार के योजनाओं की चर्चा करते हुए NDA के पक्ष में वोट देने की अपील की। 


मंच पर भगवान नर्सिंग का फोटो भी दिया गया तो दूसरी ओर उन्हें त्रिशूल भी दिया गया और भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाया गया। बनमनखी के धरहरा पंचायत के एक महादलित के घर बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और मंत्री गिरिराज सिंह ने मक्के की रोटी और सरसों का साग भी खाया।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें