Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा एक यूटूबर के पिटाई किये जाने और गाली गलौज किये जाने को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता जीवेश मिश्रा को कालिख लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि सहनी समाज से आने वाले युट्यूबर की गलती मात्र इतनी थी कि उसने क्षेत्र के एक सड़क निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी भी तब दर्ज हुई जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद थाना पहुंचे।
मुकेश सहनी ने कहा कि अब सरकार इतनी डर गई है कि पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही है। ऐसे मंत्रियों और विधायकों को वीआईपी माफ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता मंत्री जीवेश मिश्रा का विरोध करेंगे और कालिख लगाएंगे।

