ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

मोकामा के टाल किसानों की फसल हो गयी चौपट, विधायक अनंत सिंह PM-CM को लिखेंगे लेटर

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह टाल किसानों की दलहन फसल खराब होने पर मुआवजे के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखेंगे। देश में दाल का कटोरा कहे जाने वाले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह टाल किसानों की दलहन फसल खराब होने पर मुआवजे के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखेंगे। देश में दाल का कटोरा कहे जाने वाले बाढ़ के मोकामा टाल ,पंडारक टाल और घोसवरी टाल में दलहन की फसल चौपट हो गयी है और किसान भूखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। अनंत सिंह ने एलान किया है कि सरकार अगर किसानों की समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करेंगे।


विधायक अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह ने कहा कि बेमौसम बरसात की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गयी है। लेकिन सरकार इसकी कोई सुध नहीं ले रही है। बाढ़ इलाके के किसानों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है। लेकिन नीतीश कुमार सरकार बचाने में लगे हुए हैं और उनके सांसद मंत्री बनने की जुगत में जनता की फिक्र किसी को भी नहीं है। उन्होनें कहा कि इलाके के जनप्रतिनिधि सांसद राजीव रंजन सिंह और मंत्री नीरज कुमार क्षेत्र के किसानों के उपर  कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नेता बस पीएम मोदी और अमित शाग के पिछलग्गू बने हुए हैं। सब मिलकर केवल हिंदु-मुसलमान की राजनीति करने में लगे हैं।


बंटू सिंह ने कहा कि विधायक अनंत सिंह पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम किसानों की समस्या को लेकर पत्र भेजने वाले हैं। बावजूद इसके अगर सरकार किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाती है तो हम किसानों के हित में आंदोलन करेंगे। देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों को कोई नहीं सुनेगा तो लोगों के भोजन पर भी आफत आ जाएगी। कोरोना-कोरोना कर सरकार बड़ी-बड़ी एडवायजरी जारी कर रही है लेकिन हालात ये हैं कि अस्पताल में डॉ़क्टरों तक की व्यवस्था नहीं है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें