ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

लॉ एंड आर्डर पर मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले.. बिहार में कानून व्यवस्था की हालत ख़राब

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल क्राइम और अपराधियों का मनोबल बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास नि

लॉ एंड आर्डर पर मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले.. बिहार में कानून व्यवस्था की हालत ख़राब
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल क्राइम और अपराधियों का मनोबल बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. मांझी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एकदम चौपट है. अन्य जिलों के मुकाबले गया के हालात ज्यादा ख़राब हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. 


दरअसल, मांझी गया जिले के रहने वाले संतोष यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. संतोष यादव की बीते 24 अगस्त को कुछ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर मांझी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस पर सवाल उठाया.



मांझी ने बताया कि संतोष यादव के भाई पर पहले भी हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी. अब संतोष यादव की हत्या हो गई है तो इनके घर पर होमगार्ड के 2 जवानों को सुरक्षा के लिए रखा गया है. संतोष के परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है और उसे नामजद अभियुक्त बनाया है. फिर भी पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. ये देखकर गया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना स्वाभाविक है. उन्होंने संतोष के परिजनों को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें