ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Politics: 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एलान

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव 13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका ऐलान हुआ। अब वे 2028 तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे लगातार 13वीं बार इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं और अब 2028 तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सभी फैसले लेने के लिए लालू और तेजस्वीय यादव के अधिकृत किया गया था।


इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना के बाबू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।


लालू यादव ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी भी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते डॉ. पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें