ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी फैसले लेंगे लालू-तेजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में RJD ने किया अधिकृत

Bihar Politics: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लालू यादव को फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पार्टी ने आगामी चुनाव से जुड़े सभी फैसलों के लिए लालू-तेजस्वी को अधिकृत किया है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पटना के होटल मौर्य में आयोजित की गई। बैठक में लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जिसकी औपचारिक घोषणा की गई। 


साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी प्रमुख निर्णय लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ही लेंगे। पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को इसके लिए अधिकृत कर दिया गया। 5 जुलाई को बापू सभागार में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। 


इसके बाद सीट बंटवारे से लेकर टिकट वितरण तक के तमाम अधिकार लालू-तेजस्वी के पास होंगे। बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े कई प्रस्ताव भी पेश किए गए, जिनपर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय परिषद की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।


बैठक में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सहित सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग और रणनीति को स्पष्ट करने के लिए राजद द्वारा यह अधिकृत निर्णय एक बड़ा सियासी संकेत है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें