ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

लालू का हाल जानने दिल्ली निकले तेजस्वी, जाते-जाते नीतीश पर निशाना

PATNA : हफ्ते भर तक पटना में रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है और

लालू का हाल जानने दिल्ली निकले तेजस्वी, जाते-जाते नीतीश पर निशाना
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  हफ्ते भर तक पटना में रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है और अपने पिता का हाल जानने के लिए तेजस्वी यादव एक बार फिर दिल्ली के लिए निकल गए हैं.

 दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से बिहार का काम रुका हुआ है. लेकिन ये चोर दरवाजे से आई सरकार जनता का कब सोचती है. इन्हें तो बस अपनी कुर्सी बचानी है. 

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी कोई रणनीति तैयार नहीं हुई. हमारी पार्टी के सीनियर लीडर श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्धकी वहां गए हुए हैं. वहां जाकर वे लोग समीक्षा कर रहे हैं. उनके पटना लौटने के बाद ही पार्टी कोई प्लान तैयार करेगी.  

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कुछ दिन पहले अपने बीमार पिता को छोड़कर मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे थे. तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन ने किसान आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें