ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Bihar Politics: ‘इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे’ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले लालू का NDA पर जोरदार हमला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले लालू यादव ने एनडीए और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। मतदाता अधिकारों की अनदेखी और लोकतंत्र पर खतरे का आरोप लगाते हुए कहा,"इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे"।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तमाम दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 4 जुलाई 2025 को पटना में आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने से पहले लालू प्रलाद ने एनडीए पर जोरदार हमला बोला है।


आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “संघियों ने देश के लोकतंत्र को इस पड़ाव पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां नागरिकों को अपना वोट को बचाने तथा सरकार द्वारा मतदान का अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है”।


उन्होंने आगे लिखा, “चुनाव आयोग मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिशें रच रहा है। चुनाव आयोग मतदाताओं को हतोत्साहित कर उनका मानसिक, आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न कर रहा है। वोट का सत्यापन करने की बजाय नागरिकता साबित करने को कह रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड तक को स्वीकार नहीं कर रहा। इनकी गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे”।


बता दें कि बैठक की अध्यक्षता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे। बैठक में तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकारिणी सदस्य और सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और प्रमुख चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। 


इस बैठक में चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। एनडीए सरकार को कैसे घेरा जाए, इस पर रणनीति बनाई जाएगी। बूथ सशक्तिकरण और सहयोगी दलों के साथ तालमेल पर विचार किया जाएगा। अंत में, लालू यादव कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें