Hindi News / politics / Bihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी...

Bihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से किया निष्कासित....

जनता दल यूनाइटेड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 10, 2026, 5:20:13 PM

JDU News, JDU Bihar, Arvind Kumar Singh Chhotu Singh, JDU Expulsion, Umesh Kushwaha, JDU State Committee, Bihar Political News, Nitish Kumar, JDU Leader Expelled, Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड में भूचाल है. प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिलने पर कई नेता नाराज हैं. इसी बीच पार्टी नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने एक नेता को दल से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. दल विरोधी आचरण को देखते हुए इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह सालों के लिए बाहर कर दिया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को जानकारी दे दी है.