1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 10, 2026, 6:11:28 PM
- फ़ोटो Reporter
Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने नए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है।
बांकीपुर सीट पर होने वाले बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पटना के मीठापुर बी एरिया इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम स्व. ध्रुव कुमार और माता स्व. सरोज देवी है। नीरज कुमार सिन्हा फिलहाल अविवाहित हैं। शिक्षा की बात करें तो नीरज सिन्हा ग्रेजुएट हैं।
नीरज सिन्हा साल 2006 में बीजेपी के प्राथमिक सदस्य बनें। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने जबकि दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके चाचा स्व. नरेंद्र भारती जनसंघ काल के कार्यकर्ता रहे थे।
बता दें कि बीजेपी ने इस सीट के लिए पहले अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जीत का माला भी पहना दिया था और उनके समर्थन में वोट की अपील की थी लेकिन नामांकन के एक दिन बाद ही बड़ा सियासी खेल हो गया।
अभिषेक कुमार ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिए और पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया। इसके तुरंत बाद बीजेपी ने अपने नए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार के माता-पिता का नाम चारा घोटाले में था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें नामांकन वापस लेना पड़ा है।