ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Politics: बिहार के मंत्री ने महागठबंधन को बताया लुटेरा पार्टी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव गैंग के सरगना

Bihar Politics: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर एआई वीडियो मामले में बिहार की सियासत गरमा गई है। मंत्री जनक राम ने महागठबंधन को लुटेरा पार्टी बताया और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को गैंग का सरगना कहा। कांग्रेस-राजद पर देश-प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां का एआई वीडियो जारी करने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के तमाम दल कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर हो गए हैं। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने महागठबंधन को लुटेरा पार्टी और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव को इस गैंग का सरगना बताया है।


रोहतास पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री तथा भाजपा नेता जनक राम ने कांग्रेस तथा राजद पर जोरदार हमला बोला और कहा है कि महागठबंधन के कांग्रेस और राजद के नेता लुटेरी पार्टी के सरगना है। कांग्रेस ने जहां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर देश को लूटा है, तो राजद अपराधियों का गिरोह बनाकर प्रदेश को लूटने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे चोर लुटेरे जिस तरह से गिरोह बनाकर लोगों को लूटते थे। ठीक उसी तरह से राजद भी अपराधियों का एक गिरोह की तरह काम करता है। यही कारण है कि जनता सजग हो गई है और पिछले 20 सालों से इन लोगों को सत्ता के आसपास भी भटकने नहीं दे रही है। लालू परिवार एंड कंपनी को जब भी मौका मिला, तब तब बस बिहार को लूटने का काम किया है। लेकिन अब जनता ने जब से बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में दे दी है, इन लुटेरों का पर्दाफाश हो गया है।


जनक राम ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए एकमात्र नेता नीतीश कुमार ही हैं। बिहार को पिछले 20 सालों से आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले कल में भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। महागठबंधन के लुटेरी गिरोह को जनता बिहार में मौका नहीं देगी। बता दें कि मंत्री जनक राम आज सासाराम के परिसदन में अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें