ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

डील पर बनी सरकार टिकाऊ नहीं होती, चिराग बोले- नागालैंड की तरह बिहार JDU में भी मचेगी भगदड़

JAMUI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। जल्द ही नीतीश जमुई में समाधान यात्रा करेंगे हालांकि इसससे पहले ही जमुई का सियासी तापम

डील पर बनी सरकार टिकाऊ नहीं होती, चिराग बोले- नागालैंड की तरह बिहार JDU में भी मचेगी भगदड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। जल्द ही नीतीश जमुई में समाधान यात्रा करेंगे हालांकि इसससे पहले ही जमुई का सियासी तापमान बढ़ गया है। सीएम की यात्रा से ठीक पहले जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर सवाल खड़ा कर दिया। चिराग ने कहा कि डील के आधार पर बनी सरकार टिकाऊ नहीं होती है और जल्द ही नागालैंड की तरह बिहार में भी जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है। जेडीयू के कई नेता आने वाले समय में लोजपा(रामविलास) का दामन थाम लेंगे।


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा महज दिखावा है। बिहार अपराध और समस्याओं के मकड़जाल में उलझा हुआ है लेकिन उसके समाधान की तरफ सीएम का कोई ध्यान नहीं है। पूरे राज्य में जातीय हिंसा फैल रही है। किसानों को समय पर न तो बीज मिल रहा है और ना ही खाद मिल रही है। बेरोजगार युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार बिहार के विकास का दावा करते नहीं थकते हैं।


वहीं इस दौरान जेडीयू में मचे घमासान पर चिराग ने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए जेडीयू और आरजेडी में डील हुई है तो मुख्यमंत्री को इसका खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डील के आधार पर बनी सरकार टिकाऊ नहीं होती है। वहीं दूसरे जगह से चुनाव लड़ने की चर्चा पर चिराग ने कहा कि ऐसा कोई सवाल ही नहीं उठता है, जवान होकर जमुई आए थे और वहां से वृद्ध होकर ही वापस जाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें