ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: ‘सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो 100 पर लड़ेंगे चुनाव’ मांझी ने फिर से बढ़ा दी NDA की टेंशन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एनडीए में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो उनकी पार्टी अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने रविवार को बोधगया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य मान्यता प्राप्त दल का दर्जा हासिल करना है।


मांझी ने साफ कहा कि हमारी पार्टी को बने हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक यह सिर्फ एक निबंधित पार्टी है। यह हमारे लिए अपमानजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मान्यता पाने के लिए पार्टी को कम से कम 8 सीटें जीतनी होंगी और राज्य में कुल डाले गए वोटों में से 6% वोट हासिल करने होंगे।


इसके लिए उन्होंने एनडीए से 15 सीटों की मांग की है। मांझी ने कहा कि सभी सीटों पर जीत संभव नहीं होती, इसलिए व्यावहारिक रूप से हमें इतनी सीटें चाहिए। मांझी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी को एनडीए में सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं, तो वे 100 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और अकेले चुनाव लड़ेंगे।


उन्होंने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10–15 हजार वोटर उनके पक्ष में हैं, और यह संख्या उन्हें 6% वोट शेयर के लक्ष्य तक पहुंचा सकती है। मांझी ने एनडीए में अपनी उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिना पैसे खर्च किए भीड़ जुटा सकती है, जबकि अन्य दलों को इसके लिए धन खर्च करना पड़ता है। 


उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए नेतृत्व इस तथ्य को समझेगा और सीट बंटवारे में जमीनी हकीकत को प्राथमिकता देगा। मांझी के इस बयान से साफ है कि वे इस बार चुनाव को लेकर पूरी तरह से रणनीतिक, आक्रामक और आत्मनिर्भर रुख अपना रहे हैं। अब देखना यह होगा कि एनडीए उनकी मांगों को गंभीरता से लेता है या बिहार चुनाव 2025 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अकेले मैदान में उतरता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें