Hindi News / politics / Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों...

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई. सरकार ने स्वास्थ्य और युवा रोजगार विभाग में 141 नए पद सृजित किए हैं. साथ ही बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 को मंजूरी दी गई है.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 27, 2026, 6:14:56 PM

Bihar Cabinet Meeting, सम्राट चौधरी कैबिनेट, बिहार कैबिनेट फैसले, Bihar Raiyati Land Policy 2026, बिहार भूमि अधिग्रहण नीति, PMCH Spine Unit, बिहार रोजगार विभाग, नए पद सृजन बिहार, Bihar News

AI से बनाई गई तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है. सम्राट सरकार ने रैयती भूमि अधिग्रहण को लेकर नई नीति लाई है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में नए पद सृजित किए हैं. 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 100 से अधिक नए पद सृजित किए हैं. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में 57 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. विशेष नियोजन निदेशालय में 9 प्रशाखा का गठन किया जाएगा . इसके लिए 57 पद सृजित किए गए हैं . छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय के 6 नए प्रशाखा के लिए पूर्व से स्वीकृत सात पद को प्रत्यर्पित करते हुए विभिन्न कोटि के 55 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.

वहीं, पीएमसीएच में हड्डी रोग विभाग के अधीन स्वतंत्र रूप से स्पाइन सब स्पेशलिटी यूनिट स्थापित करने के लिए 29 नए पद सृजित किए गए हैं.

रैयती भूमि के अधिग्रहण को लेकर बिहार रैयती भूमि क्रय नीति- 2026 का गठन किया गया है. इसके तहत भूमि के कुल मूल्य का निर्धारण क्रय की जाने वाली भूमि का दर, शहरी क्षेत्र में बाजार मूल्य अथवा सर्किल दर जो भी अधिक हो से दो गुना मुआवजा मिलेगी. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने पर बाजार मूल्य या सर्किल रेट जो भी अधिक हो से चार गुना मुआवजा मिलेगा.  जिस पर 10% का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया है कि क्रय की जाने वाली भूमि स्टांप/ पंजीयन शुल्क से मुक्त होगा. विभिन्न केंद्रीय, राजकीय परियोजना को स्थापित करने के लिए रैयती भूमि के अधिग्रहण को लेकर सरकार ने यह नई व्यवस्था लाई है.