Hindi News / bihar / patna-news / नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, पटना-झाझा समेत कई स्टेशनों...

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, पटना-झाझा समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिली राहत

रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें डीडीयू, बक्सर, आरा, पटना, किउल और झाझा सहित कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2026, 10:33:22 PM

बिहार न्यूज

यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें प्रयागराज, डीडीयू, पटना, झाझा और आसनसोल मार्ग से होकर चलेंगी। इसके साथ ही पहले से चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का भी विस्तार किया गया है। 


ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर नई दिल्ली और हावड़ा 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 1. गाड़ी सं. 04048/04047 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल -  गाड़ी सं. 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 28.05.2026 को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, 13.25 बजे पटना, 14.13 बजे बख्तियारपुर, 15.43 बजे किउल एवं 16.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 23.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30.05.2026 को 01.40 बजे हावड़ा से खुलकर 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 13.10 बजे बक्सर, 15.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।


2. गाड़ी सं. 04050/04049 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल -  गाड़ी सं. 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 30.05.2026 को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, 13.25 बजे पटना, 14.13 बजे बख्तियारपुर, 15.43 बजे किउल एवं 16.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 23.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 01.06.2026 को 01.40 बजे हावड़ा से खुलकर 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 13.10 बजे बक्सर, 15.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।


ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के मध्य चलायी जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है - 

1.    गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन 

2.    गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल - 02.06.2026 से 16.07.2026 तक प्रतिदिन 

3.    गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन 

4.    गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल - 02.06.2026 से 16.07.2026 तक प्रतिदिन