Hindi News / politics / गोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को...

गोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Gopalganj Viral Video Case: गोपालगंज के चर्चित वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोनों की अग्रिम जमानत दे दी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 15, 2026, 11:56:58 AM

Gopalganj Viral Video Case

अनंत सिंह और गुंजन सिंह को बेल - फ़ोटो Google

Gopalganj Viral Video Case: गोपालगंज के चर्चित हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 


दरअसल, यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट सह एडीजे-3 की अदालत ने मोकामा विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत अन्य नामजद आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। 


बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन पाठक ने अदालत में दलील दी कि वायरल वीडियो संदिग्ध और एडिटेड प्रतीत होता है। मामले में अब तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं आई है और न ही किसी हथियार की बरामदगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना पर्याप्त साक्ष्य के मामला दर्ज किया था। दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली।


फिलहाल कोर्ट से मिली इस राहत के बाद अनंत सिंह और गुंजन सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है। वहीं मामले की जांच पहले ही सीआईडी को सौंपी जा चुकी है और अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज