ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar Politics: न न नीतीश जी मेंटली डिस्टर्ब नहीं हैं, दांत साफ करवाए हैं.. गोपाल मंडल का बयान, निशांत को लेकर कह दी बहुत बड़ी बात

Bihar Politics: नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठे सवालों पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सीएम बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही उन्होंने निशांत कुमार के जेडीयू में आने की वकालत की।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मानसिक स्थिति से जुड़े सवालों पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार मेंटली डिस्टर्ब नहीं हैं। उन्होंने केवल दांत की सफाई करवाई थी, और उसी वजह से उनका बोलने का तरीका थोड़ा अलग लग सकता है। लेकिन इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।


गोपाल मंडल ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि, नीतीश कुमार पूरी तरह से ठीक हैं। भूलने की बीमारी तो मुझे हो गई है, उन्हें नहीं। जब मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया गया तो गोपाल मंडल ने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत जेडीयू में शामिल हों। अगर वह पार्टी में नहीं आते हैं तो कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। कोई RJD में जाएगा, कोई BJP में, कोई लोजपा (पारस) में चला जाएगी।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी को एकजुट रखने के लिए निशांत का जेडीयू में आना जरूरी है। गोपाल मंडल ने यह भी बताया कि जैसे नीतीश कुमार इंजीनियर हैं, वैसे ही निशांत भी पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं। बयान के अंत में गोपाल मंडल ने कहा कि लोग कहते हैं कि वह गांजा पीते हैं, लेकिन किसी ने देखा क्या? इतना सुंदर बयान कौन देता है जी गांजा पीकर?

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें