ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Bihar Politics: हत्या हो रही है लेकिन इसे जंगलराज नहीं कह सकते? कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर पर भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Politics: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हर दिन लोगों की हत्या के बावजूद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। लगातार अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमले बोल रहा है। पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।


दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लंबे समय से सरकार पर हमलावर बना हुआ है। खासकर तेजस्वी यादव आए दिन अपराध के मुद्दों पर सरकार को आईना दिखाते रहते हैं। विपक्ष के दबाव में सरकार ने पटना समेत अन्य जिलों में एसपी से लेकर थानेदार तक का दबादला कर दिया लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। बीते दिनों सरकार ने पूर्णिया के एसपी को पटना की कमान तो सौंप दी लेकिन इसका बहुत ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।


शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक पर बड़े कारोबारी गोपाल खेमका को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से निकल गए लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह वारतात गांधी मैदान थाने से महज थोड़ी दूर पह हुई है। राजधानी में इस बड़े हत्याकांड ने विपक्ष को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर हो गए हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ”थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है”। इससे पहले सीवान में तीन लोगों की हत्या पर भी तेजस्वी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें