ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए पीएम मोदी की मां पर बने एआई वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। इसे फ्रॉड और शर्मनाक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को लेकर बनाए गए एक एआई जनरेटेड वीडियो पर सियासत गरमा गई है। बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे न केवल नीच राजनीतिक हरकत बताया, बल्कि सामाजिक और कानूनी रूप से कड़ी सजा की मांग की।


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अब इतनी गिरावट पर उतर आए हैं जैसे उनकी नकली मां हैं। जिन्हें अपनी मां की इज्जत की परवाह नहीं, वे दूसरों की मां को क्या सम्मान देंगे? प्रधानमंत्री मोदी की मां का एआई वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। इस पर फ्रॉडिज्म का केस दर्ज होना चाहिए और जांच होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह हरकत सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मां के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न केवल सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया जाना चाहिए, बल्कि कानून के तहत भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए, जो इस तरह की गिरी हुई राजनीति कर रहे हैं।


दरअसल, बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक एआई जनरेटेड 36 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती-जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि "साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद।" वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आती हैं और उनसे पूछती हैं, "राजनीति के लिए कितना गिरोगे?"


गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को "दुर्भाग्यपूर्ण और दुराचारी राजनीति का प्रतीक" करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अब यह साबित करना चाहती है कि वे सिर्फ फर्जीवाड़ा और ओछी राजनीति के सहारे सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में कांग्रेस को इस तरह की हरकतों का परिणाम भुगतना होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें