ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: ‘चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलें, तो कौन विश्वास करेगा’ गिरिराज सिंह का महागठबंधन पर हमला

Bihar Politics: वोटर लिस्ट को लेकर महागठबंधन की पदयात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलें तो कौन भरोसा करेगा। गिरिराज ने राहुल गांधी पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन नेताओं द्वारा वोटर लिस्ट को लेकर निकाली गई पदयात्रा और रैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग खुद राज्य को बदनाम कर चुके हैं, वे अगर अब लोकतंत्र और वोटर लिस्ट की बात करेंगे, तो जनता कैसे भरोसा करेगी?


गिरिराज सिंह ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया था। आज जब ये खुद घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं, तो इनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है लेकिन इस बार एनडीए की सरकार फिर से आनी है।


गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कहा था कि हमने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के सबूत दिए हैं, लेकिन अब तक उन्होंने चुनाव आयोग को कोई सबूत क्यों नहीं सौंपा? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ बोलने का ठेका ले चुके हैं। अगर उनके पास वास्तव में कुछ होता, तो आज तक देश के सामने रखते। यह सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें