ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: इसे आप राक्षस राज कहेंगे या मोदी-नीतीश का कुशासन? एंबुलेंस में युवती से दरिंदगी पर भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Politics: गया में होमगार्ड बहाली के दौरान बेहोश युवती से एंबुलेंस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। तेजस्वी यादव ने इसे राक्षस राज करार देते हुए मोदी और नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के गया जिले में होमगार्ड बहाली के लिए आई एक युवती के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्रशासन द्वारा बुलाए गए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस कर्मियों ने ही उसके साथ गैंगरेप कर दिया।


इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया। 


उन्होंने लिखा कि गया जी में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? दुराचारी महाजंगल राज कहेंगे या फिर मोदी-नीतीश का कुशासन कहेंगे?


तेजस्वी ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री और उनके दो कथित डिप्टी की ऐसे ज्वलंत मामलों पर चुप्पी आपराधिक है। यदि इस घटना पर भी तथाकथित प्रबुद्ध और न्यायप्रिय लोगों का खून नहीं खौलता, तो यह उनके घोर जातिवादी और पक्षपाती चरित्र को दर्शाता है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। अपराधी मस्त हैं, आम जनता डरी हुई है, अफसरशाही हावी है और पुलिस शराब पकड़ने में व्यस्त है जबकि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब वे रोज क्राइम बुलेटिन जारी करते थे, और आज भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें