ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Delhi University elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा

Delhi University elections: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि NSUI को सिर्फ उपाध्यक्ष पद मिला। अध्यक्ष पद ABVP के आर्यन मान ने जीता।

Delhi University elections
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi University elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार जीत दर्ज की है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव तीन प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस समर्थित NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा।


शुक्रवार, 19 सितंबर को घोषित नतीजों में, ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान को 28,841 वोट मिले, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी को 23,779 और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा को 21,825 वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर ABVP के गोविंद तंवर को 20,547 वोट मिले, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


NSUI की तरफ से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल झांसल ने जीत दर्ज की, जिन्हें 29,339 वोट प्राप्त हुए, जो कि इस बार के चुनाव में सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक वोट हैं। हालांकि, NSUI को पिछले चुनाव के मुकाबले एक पद का नुकसान हुआ है, क्योंकि अध्यक्ष पद इस बार उसके हाथ से निकल गया।


अन्य संगठनों की बात करें तो, SFI-IISA गठबंधन के उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद पर 5,385, उपाध्यक्ष पर 4,163, सचिव पर 9,535 और संयुक्त सचिव पर 8,425 वोट मिले। वहीं, NSUI के बागी निर्दलीय उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए 5,522 वोट हासिल हुए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ था, जिसमें कुल 39.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी सीटों पर ABVP के उम्मीदवार पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें